दिल्ली में आंधी-बारिश से गिरा तापमान; एक की मौत, कैसे हुआ हादसा?
रजनीश कुमार पाण्डेय, जून 24 -- दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव इलाके में मंगलवार शाम आई अचानक तेज आंधी एक सुपरवाइजर के लिए काल बन गई। दिलशाद गार्डन स्थित एक फैक्ट्री में आंधी से बचने के लिए भागते समय सुपरवाइजर लिफ्ट के खुले शाफ्ट में जा गिरे, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष विहार के राधा विहार निवासी 42 वर्षीय राम अवतार के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। इस बीच दिल्ली में आंधी-बारिश से तापमान गिरा है। जीटीबी एनक्लेव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दिलशाद गार्डन स्थित 'एडमार्क केबल' नामक तार बनाने की फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे 42 वर्षीय सुपरवाइजर राम अवतार 4-5 अन्य मजदूरों के साथ मौजूद थे, जहां लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। तभी अचानक तेज धूल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.