नई दिल्ली, मई 13 -- Delhi Mausam: दिल्ली में बुधवार को सुबह से बादलों का डेरा रहा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मंगलवार रात को भी दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि लोधी रोड में यह सामान्य से कम दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, कल गुरुवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। शाम या रात के समय गरज चमक और तेज हवाओं या आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश का एक दौर देखा जा सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आंध...