देवरिया, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली में सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी और एससी, एसटी एक्ट के विरोध में अयोजित रैली में हिस्सा लेने गए देवरिया के पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें नरेला लेकर चली गई।बताया जा रहा है कि दिल्ली में सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में रामलीला मैदान में रैली रविवार को बुलाई गई थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। बावजूद लोग पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मईल थाना क्षेत्र के बरठी के रहने वाले अम्बरीश पांडेय अपने पांच साथियों के साथ आंदोलन में हिस्सा लेने गए थे, इन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और नरेला लेकर चली गई। अंबरीश पांडेय ने कहा ने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जो सभी समाज और सभी वर्ग के हितों की रक्षा...