राहुल मानव, जुलाई 12 -- दिल्ली में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए हैं। इसके मद्देनजर डीडीए प्रशासन ने 14 फ्लाइंग स्क्वॉट टीमों व चार क्विक रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया है। क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तरफ से 72 घंटे के अंदर पहचाने गए अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही, डीडीए भूमि की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए तकनीकी आधारित निगरानी की जाएगी। इसमें ड्रोन सर्वे के तहत भूमि निगरानी प्रणाली (वीएलएमएस) के साथ एकीकरण किया जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए ने एसओपी जारी किए हैं।अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के आदेश उपराज्यपाल ने डीडीए की सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके तहत उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ ज...