राहुल मानव, जून 6 -- मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत के सेदुलाजाब में अवैध निर्माण के कारण इमारत गिरने की घटना के बाद कई जगहों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में अवैध तरीके से इमारतों के निर्माण करने और नियमों के उल्लंघन करने पर खानपान के प्रतिष्ठान व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के खिलाफ एमसीडी प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी प्रशासन ने एक जून से भवन उपनियमों का अनुपालन न करने और नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार तक कुल 94 संपत्तियों को ध्वस्त किया और 114 संपतियों को सील किया। दिल्ली निगम प्रशासन ने शनिवार को 12 संपत्तियों को ध्वस्त किया और 79 संपत्तियों को सील किया। इसके अलावा एमसीडी प्रशासन ने अब तक संप...