नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय से 'सीएम जनसुनवाई पोर्टल' और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। सीएम ने इसके साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) डिजिटल सेवा पोर्टल के जरिए ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं और ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन एडमिशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। 'सीएम जनसुनवाई पोर्टल' और मोबाइल ऐप के जरिए लोग अब घर बैठे ही पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें संबंधित विभाग तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। सीएम ने लॉन्च के दौरान कहा कि अभी वे लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए व्यक्तिगत रूप से 'जनसुनवाई' करती हैं लेकिन अब पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए भी लोगों की शिकायतों का निपटान हो सकेगा। कॉल सेंटर (1902) और मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकेंगी। इसके साथ ही फि...