नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 'आवास निवेश योजना 2026' के तहत पहले चरण में फ्लेट बुक नहीं कर पाने वाले लोगों को खुशखबरी देते हुए नरेला में एकबार फिर 1,648 LIG फ्लेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। पहले चरण में पेश किए गए सभी फ्लेट दो घंटे के भीतर बुक हो गए थे, जिसके बाद DDA ने अब फिर से इन फ्लेट्स की स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इन फ्लेट्स पर भी डीडीए 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार इनके लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। नरेला के सेक्टर G2-G6 (पॉकेट 1) में स्थित इन फ्लेटों की कीमत 25% छूट के बाद लगभग 14.95 लाख रुपए प्रति फ्लेट होगी और हर फ्लेट का प्लिंथ एरिया (कॉमन एरिया सहित) 49.90 वर्ग मीटर होगा। डीडीए ने बताया कि इन फ्लेट्स की बुक...