नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली में स्थित अचार बनाने की एक फैक्ट्री शनिवार शाम को हुए एक दुखद हादसे में कुएं में गिरने से फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा नांगलोई इलाके के राव विहार इलाके में स्थित प्लॉट नंबर D-25 पर बने मकान में बनी एक अचार फैक्ट्री में हुआ, जहां बाप-बेटे समेत तीन लोग फैक्ट्री के अचार टैंक में गिर गए। जिसके बाद पुलिस को फोन करते हुए बताया गया कि राव विहार की फैक्ट्री में अचार बनाने के लिए बने कुएं में दो से तीन लोग गिर गए हैं। अचार बनाने की यह फैक्ट्री एक रिहायशी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी, जबकि इसके 60 वर्षीय मालिक अनिल पिता लालामराम अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में करीब 10 फीट गहरे चार से पांच कुएं बना...