नई दिल्ली, मार्च 4 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 30 साल के शख्स की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी दक्ष के रूप में हुई है, जो अपने एक रिश्तेदार को मेट्रो स्टेशन छोड़कर घर वापस लौट रहा था। दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी एक टोयोटा इटियोस कार के यात्री ने अचानक दाहिनी ओर का दरवाजा खोल दिया। पीछे से आ रहे दक्ष का स्कूटर खुले हुए दरवाजे से टकरा गया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा और तभी पीछे से आ रही एक डीटीसी बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।तबीयत खराब होने की वजह से खोला था दरवाजा द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि कार ड्राइवर के अनुसार, एक यात्री की तबीयत खराब हो...