नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली में गर्मियों की शुरुआत के बीच मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो रहा है। घरों में पंखे एसी तक बंद हो गए हैं। वजह है एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में बुधवार से हो रही तेज बारिश। इसके चलते तापमान भी सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। शुक्रवार सुबह भी दिल्ली में बारिश के साथ न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने इसके लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह 1000 किलोमीटर लंबी बारिश की एक पट्टी यावनी रेन बैंड है जो उत्तर भारत पर ऐक्टिव है। इसी रेन बैंड के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वेदर सिस्टम काफी अलग और तेज है। खुद को मौसम वैज...