दिल्ली में अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है मॉनसून, 7 जुलाई तक बारिश का दौर
संजय कुशवाह, जुलाई 1 -- दिल्ली के साथ ही NCR में इस हफ्ते बारिश वाला रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 2 दिनों के भीतर यानी लगभग 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बीते 3 दिनों में मॉनसून ने तेजी पकड़ी है। मॉनसून गुजरात, एमपी, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से 7 जुलाई तक बारिश वाला माहौल देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम करवट लेगा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी गुरुव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.