नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली सरकार अगले महीने राजधानी की सड़कों पर 150 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन विजन के तहत दिल्ली को 'ग्रीन कैपिटल' बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचे को तेजी से मजबूत कर रही है। बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी साथ-साथ किया जा रहा है, ताकि नई बसों को बिना किसी देरी के परिचालन में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वच्छ और ग्रीन दिल्ली का निर्माण करना है और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जरूरत के मुताबिक परिवहन ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली में 40 बस डिपो से करीब 5,088 इलेक्ट्र...