देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में आयोजित मार्च के दौरान सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को देवरिया में सपाई सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन करने के बाद वे शहर के सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। जब तक सपा मुखिया की रिहाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रखने का सपाइयों ने ऐलान किया है।जैसे ही सपा मुखिया के दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना सपाईयों को मिली शहर के सुभाष चौक पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए। उनके ही विरुद्ध दिल्ली में आंदोलन सपा मुखिया सांसद लोगों के साथ कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत म...