रतलाम, अगस्त 15 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कजलिया पाड़ा के पास तेज रफ्तार अर्टिंगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, मृतकों की पहचान जतीन, पैपी, रानू और लिशा के रूप में हुई है। घायलों में अरुण, मीना, रवि, तिशा और दक्ष शामिल हैं, कार चालक रवि झाबुआ जिले के जोबट का रहने वाला बताया गया है। यह भी पढ़ें- 'एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या होगा?' Gen Alpha प्रदर्शन पर बोले दिपके हा...