नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का महारानी बाग डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर तक का हिस्सा शुक्रवार शाम वाहनों के ट्रायल के लिए खोल दिया गया। कई दिनों से इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिना किसी सूचना अचानक एक्सप्रेसवे ट्रायल के लिए खोलकर अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि, पहले दिन इससे जाने वालों की संख्या सीमित रही। इसके खुलने से लोगाें का जैतपुर, फरीदाबाद, सोहना और जयपुर तक जाना काफी आसान हो जाएगा, क्योंकि जैतपुर से आगे एक्सप्रेसवे का हिस्सा पहले से ही यातायात के लिए खुला हुआ था। यह भी पढ़ें- नोएडा में नए एलिवेटेड रोड की योजना आगे बढ़ी, DND से सेक्टर-57 तक होगा रूट अधिकारियों के अनुसार, डीएनडी से जैतपुर तक के 9 किलोमीटर हिस्से में से 7.50 किलोमीटर एलिवेटेड है, जबकि आगरा कैना...