दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे थे श्रद्धालु
अलवर, जून 16 -- राजस्थान के अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी। गाड़ी में सवार युवक प्रकाश ने बताया की हम लोग हरिद्वार से दर्शन करके जयपुर लौट रहे थे। अचानक आगे चल रहे ट्रॉले का टायर फट गया। इससे वाहन असंतुलित हो गया और हमारी ट्रैवलर बस उससे टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मदद पहुंचाई, जिससे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका। यह भी पढ़ें- राजस्थान से पाकिस्तानी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.