जयपुर, अप्रैल 14 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले में ट्रैवल बस और केमिकल से भरे ट्रक भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घटना रैणी थाना क्षेत्र में पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर-100 इंटरचेंज पुलिया के पास की है। रैथी थाना एसएचओ बनय सिंह ने बताया कि एक ट्रैवल बस केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई थी। यह भी पढ़ें- इंटरनेट फेम के लिए मगरमच्छों पर सुतली बम फेंका, ओछी हरकत के लिए युवक पर होगी FIR उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया।...