नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- -सराय काले खां उतरे बिना नोएडा, पूर्वी दिल्ली और लाजपत नगर की ओर जाने वालों के लिए अलग लूप की व्यवहार्यता तलाशी जाएगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

समस्या का समाधान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की वजह सराय काले खां पर जाम लगा तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने समाधान तलाशने पर विवश होना पड़ा। अब तीन विकल्पों पर काम होगा। इसमें पूर्वी दिल्ली, नोएडा और लाजपत नगर की ओर जाने वाले वाहन सराय काले खां उतरे बिना जा सकें, इसके लिए लूप बनाने की व्यवहार्यता को तलाशा जाएगा।

एक्सप्रेसवे का उपयोग यह एक्सप्रेसवे जैतपुर से आगे फरीदाबाद, सोहना होते हुए जयपुर तक पहले से खुला था। 21 अगस्त को एनचएआई ने इसका डीएनडी से जैतपुर की ओर जाने वाला हिस्सा ट्रायल के खोला था। कुछ दिनों बाद जैतपुर से डीएनडी आने वाला कैरिजवे भी चालू...