नूंह, दिसम्बर 6 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो दिन पहले हुई दंपती की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एक्सप्रेसवे के साथ अवैध रूप से बने 14 ढाबों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। इसके अलावा नियमों की अवमानना करने वाले 75 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी रहेगा और अवैध पार्किंग को भी खत्म किया जाएगा। दंपती की मौत के बाद पुलिस ने जिले नूंह में आने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सर्वे शुरू कर दिया। अवैध रूप से बने ढाबों को तोड़ा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि अवैध ढाबों की वजह से वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर गलत जगह रुक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की इस कार्रवाई में डीएसपी फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह, ट्रैफिक एसएचओ सुखबीर सिंह, एएसआई हीरा लाल, बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.