नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जैतपुर से महारानी बाग-सराय काले खां कैरिजवे को एक बार फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे फरीदाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए रास्ता फिर से सुगम हो गया है। गौरतलब है कि एनएचएआई ने कुछ दिन पहले इसे बंद कर दिया था। वहीं महारानी बाग के पास एक्सप्रेसवे की निकासी को लेकर एनएचएआई और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की राय अलग-अलग है। ट्रैफिक पुलिस ने इस निकासी और उससे जुड़े जंक्शन को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए हादसों के जोखिम पर चिंता जताई है। ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को पत्र भेज बताया था कि एक्सप्रेसवे से आने वाला तेज गति का भारी यातायात रिंग रोड के मौजूदा यातायात में अचानक शामिल होता है। इसके बाद वाहन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और आश्रम फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मार्गों में बंटते है...