नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण फटने या नुकसाने होने की शिकायतें मिलने के बाद शहर भर में फहराए गए सभी 500 बड़े राष्ट्र ध्वज को उतारने का फैसला किया है। पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली में लगभग 500 प्रमुख स्थानों पर बड़े राष्ट्रीय ध्वज फहराए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आईएमडी की आंधी-तूफान की चेतावनी हटने के बाद हम झंडे दोबारा फहराएंगे। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई झंडे फट गए और क्षतिग्रस्त हो गए, इसलिए हमने आगे की क्षति को रोकने के लिए शहर भर के सभी झंडों को उतारने का फैसला किया है।'आप' की सरकार में शुरू हुई थी पहल एक अधिकारी के अनुसार, ये 115 फुट ऊंचे ध्वजदंड लगभग 500 स्थानों पर लगाए गए हैं। झंडों को बार-बार होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पॉलिएस्टर सामग्री से बनाया गया है। हालांकि...