हल्द्वानी, मई 22 -- बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी। दिल्ली में ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर अब कुमाऊं की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों की एंट्री बंद होते ही पहाड़ का आड़ू देहरादून, बरेली और पश्चिमी यूपी की मंडियों की ओर मोड़ना पड़ा। वहीं फल, सब्जी, कपड़ों और औद्योगिक सामान की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कारोबारियों के अनुसार हड़ताल लंबी चली तो सिडकुल उद्योगों का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों के चक्का जाम से अलीगढ़ की बढ़ेगी मुसीबतहड़ताल का असर हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई शहरों से दिल्ली जाने वाले 400 से अधिक ट्रक बुधवार रात से बॉर्डर पर ही रोक दिए गए। दिल्ली में 21 से 23 मई तक ट्रकों की एंट्री बंद होने के कारण गुर...