नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को दोपहर बाद पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही 5 मंजिला इमारत भरभराकर ध्वस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि यह इमारत 40 से 50 साल पुरानी थी। इसमें एक बेसमेंट और 5 ऊपरी मंजिलें थीं। इसका इस्तेमाल पीजी के तौर पर किया जा रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। वहीं दिल्ली पुलिस की टीमें मकान मालिक की तलाश में जुट गई है।इमारत के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। 7 से 8 टीमें इमारत के मालिक की तलाश कर रही हैं। फंसे या घायल लोगों की सही संख्या अभी भी ज्ञात नहीं है। पुष्टि होने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। एक अधिकारी ...