नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। मलबे से कुल 12 लोगों को निकलकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई और 5 का इलाज चल रहा है इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौत के आंकड़े को लेकर कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आपत्ति जताई है। जाखड़ ने आरोप लगाया है कि 7 नहीं बल्कि कुल 11 मौतें हुई हैं। सत्य निकेतन में छात्रों संग कैंडल मार्च करते हुए एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा 'जब हम अस्पताल में गए तो वहां पर 11 लाश थीं। सरकार कैसे कह सकती है कि 7 मौतें हुई हैं? ये झूठ बोला जा रहा है सरकार सच छिपा रही है। इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'हॉस्टल की कमी पर भी बोले हॉस्टल की कमी को ...