नई दिल्ली, जुलाई 7 -- 9मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर ओम प्रकाश व्यास बने आयोग के नए अध्यक्षनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने लगभग तीन वर्षों से रिक्त दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) का पुनर्गठन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से आयोग में एक अध्यक्ष और चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। अधिसूचना के अनुसार ओम प्रकाश व्यास को दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राहुल गौतम, कुंदन कंसकार, स्वाति गुप्ता और मोनिका शर्मा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के सभी 5,633 स्कूलों में होगा बाल संरक्षण समितियों का गठन प्रत्येक नियुक्त व्यक्ति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। मुख्यमंत्री रेखा गु...