नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में 21 से 23 फरवरी तक चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। इसके चलते हाईकोर्ट के बाहर शेर शाह रोड को दोनों दिशाओं में बंद रखा जाएगा। इंडिया गेट से मथुरा रोड एवं मथुरा रोड से इंडिया गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर तीनों दिन वाहनों की आवाजाही (सुबह 9 से शाम 6 बजे तक) बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट के आसपास यातायात के सुचारु रूप से चलाने के लिए सी-हेक्सागन एवं इसके आसपास किसी प्रकार के वाहन को रुकने की अनुमति नहीं होगी। यहां खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन से उठा लिया जाएगा और उनका चालान भी होगा। ऐसे वाहनों को भैरों मंदिर पर बनी ट्रैफिक पिट में ले जाया जाएगा और चालान राशि भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.