नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान हुई कथित हिंसा, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं के सिलसिले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़ी और आपराधिक साजिश की भी जांच कर सकती है। उन्होंने बताया कि ये मामले पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में दर्ज किए गए हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने वाले कानून की कई धाराओं को शामिल किया गया है। पुलिस सूत्र ने बताया कि एक एफआईआर कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास हुई हिंसा और पत्थरबाजी के सिलसिले में दर्ज की गई, जबकि अन्य मामले गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने, संसद सत्र के दौरान बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने और हिंसा के पीछे क...