नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वर्ष 2026 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गिग वर्कर्स, किसानों, ग्रामीणों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे संवाद किया। बैठक में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याएं, सुझाव व अपेक्षाएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की बातों को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों को आगामी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।संवाद के दौरान गिग वर्कर्स और ड्राइवरों ने काम की स्थिति बेहतर बनाने के साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ड्राइवरों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और महिलाओं को ई-वाहन खरीद पर सब्सिडी देने का सुझाव दिया। सामाजिक सुरक्ष...