नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस दौरान हर सेक्टर में कई बड़े ऐलान किए। कुल बजट में से 12,645 करोड़ रुपये विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के लिए आवंटित किए गए हैं। उपचार हर व्यक्ति का अधिकार है' के संकल्प के साथ पेश किए गए इस बजट में बुनियादी ढांचे, नई योजनाओं और मेडिकल शिक्षा पर जोर दिया गया है।1. अधूरे अस्पतालों को पूरा करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रुके हुए प्रोजेक्ट्स को गति देने की बात कही। उन्होंने कहा, उपचार प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, यह उपकार नहीं है। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से अस्पतालों के निर्माण कार्य लटके थे। उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि पहले दिन से ही पकड़ में ...