नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा संस्करण आज 31 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुआ। ओपनिंग मैच पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला जा रहा है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बहुत हद तक गलत साबित हुआ क्योंकि पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली के कप्तान अनुज रावत ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में धमाल मचा रहे कुलदीप यादव, कप्तान स्टोक्स को भी अपनी जाल में फंसायाअनुज रावत ने जड़ा शतक 30 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद अनुज रावत ने पारी को संभाला और एक छोर पर टिक रहे। उन्होंने मैच में संयम और आक्रामता क...