नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत 31 जुलाई, शुक्रवार से हुई। ओपनिंग मैच के दौरान दर्शकों को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली, जिसमें मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उद्धाटन समारोह में मौजूद रहीं। उद्घाटन मैच रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ वीरेंद्र सहवाग, अंजुम चोपड़ा जैसे बड़े क्रिकेटर भी मौजूद रहे।रोहन जेटली ने यादगार सीजन होने की जताई उम्मीद DPL की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, ओपनिंग मैच के दौरान दर्शकों को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली, जिसमें मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDC...