सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सहारनपुर में मंगलवार को 100 से अधिक विपक्षी नेताओं को हाऊस अरेस्ट कर दिया। देर रात से ही पुलिस की टीमें विभिन्न नेताओं के घरों पर पहुंच गईं और दिनभर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं के दिल्ली जाने की आशंका तथा अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कार्रवाई और युवाओं के समर्थन में दिल्ली कूच को लेकर सपा नेताओं की भी घेराबंदी की गई। वहीं सांसद चंद्रशेखर के जंतर-मंतर धरने को मजबूत बनाने और दिल्ली पहुंचने के आह्वान के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों को भी नजरबंद करते हुए घरों तक सीमित रखा गया। पुलिस ने पूर्व विधायक मसूद अख्तर, सपा जिलाध्यक्ष...