दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
प्रयागराज, जून 16 -- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षा परिणाम 29 मई को घोषित किया था। अभ्यर्थी 30 जून शाम छह बजे तक आयोग की वेबसाइट पर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। योग्य एवं अयोग्य सभी अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, क्योंकि बाद में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह भी पढ़ें- CISF : ईंटें ढोने वाला दिहाड़ी मजदूर बना CISF कांस्टेबल, कैसे क्रैक की SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.