प्रयागराज, फरवरी 25 -- दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की तीन भर्तियों में पदों की संख्या घट गई है। कर्मचारी आयोग ने सितंबर में इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती 2025 के लिए 22 सितंबर को विज्ञापन जारी हुआ था। उस समय पुरुष के 5,069 और महिला के 2496 कुल 7565 पद की सूचना थी लेकिन बुधवार को जारी संशोधित रिक्तियों के अनुसार यह संख्या घटकर 7201 (पुरुष 4825 व महिला 2376) रह गई है। इसी प्रकार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 737 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2025 से आवेदन मांगे गए थे। अब पदों की संख्या घटकर 660 रह गई है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के 509 (341 पुरुष व 168 महिला) पदों पर 29 सितंबर को आवेदन मांगे थे। अब पदों की संख्या घटकर 456 (306 पुरुष व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.