दिल्ली पुलिस ने वांछितों की तलाश में मारा छापा
बरेली, सितम्बर 3 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। एनडीपीएस के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में बुधवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम ने कस्बे में दबिश दी। टीम ने नईम, आफताब, मुफीद सहित कई वांछित आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने वांछितों के घरों और संभावित ठिकानों पर छापे मारकर उनको तलाश किया। आरोपी मौके पर हाथ नहीं लगे। इसके बाद टीम ने उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में सहयोग करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थित होने के निर्देश दिए। दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई की सूचना से नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम एनडीपीएस के मामले में वांछित आरोपियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.