नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उच्चायोग के बाहर किसी भी तरह के प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। बांग्लादेश के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस द्वारा 18 दिसंबर को टेलीविजन संबोधन में हादी की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। गुरुवार रात कई घरों और संस्थानों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबरें आईं। पुलिस का कहना है कि गुरुवार रात से ही उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी को भी शांति भंग करने की इजाज...