नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों को राहगीरों के लिए सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन दिनों 'जीरो टॉलरेंस' (शून्य सहिष्णुता ) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रमुख चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 4,800 से अधिक चालान बनाए हैं। इस दौरान पुलिस ने आजादपुर चौक और शालीमार बाग चौक पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई और नियम तोड़ने वाले वाहन सवारों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा। साथ ही पुलिस ने आगे इस अभियान को शहर के 5 अन्य इलाकों में भी चलाने की योजना बनाई है।आजादपुर में काटे गए सबसे ज्यादा चालान इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे जनवरी महीने के दौरान यातायात नियम उल्लंघन करने के म...