नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली के द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक खतरनाक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। 26 साल के आरोपी की पहचान लकी उर्फ भवानी के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी लकी मुकदमों की सुनवाई से लगातार फरार चल रहा था। द्वारका कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। लकी एक आदतन अपराधी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पवन सहरावत के जरिए वह नंदू गैंग के संपर्क में आया। साल 2021 में कपिल सांगवान के इशारे पर ही उसने दिल्ली के उजवा गांव में विरोधी गुट के मनोज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- कांस्टेबल ने कटवाई दिल्ली पुलिस की नाक,नकली PCC बनाकर बेचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.