शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- मंगलवार को दिल्ली के थाना करोलबाग में तैनात एएसआई वीरपाल, सब कांस्टेबल शांतनु और कुलदीप कुमार खुटार थाने पहुंचे और यहां से स्थानीय पुलिस टीम को लेकर क्षेत्र के गांव गढ़िया सरेली पहुंचे। यहां पर दिल्ली और खुटार पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक व्यक्ति के घर छापा मारा और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को पड़कर किसी गुप्त स्थान पर ले गई। जहां दिल्ली पुलिस ने उसे दिल्ली के करोलबाग में हुई लाखों की की चोरी के मामले में पूछताछ की। करीब 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने उक्त युवक के परिजनों को खुटार थाने बुलाया और वहां उनकी मौजूदगी में युवक को एक नोटिस तमिल कर दिया। इसके बाद युवक को उसके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...