मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली के फर्श बाजार शाहदरा थाने की पुलिस ने चेक बाउंस के केस में इश्तेहार तामिला कराने शहर पहुंची। यहां नगर थाने की पुलिस के सहयोग से मोतीझील स्थित पूजा मार्केट में राजीव रंजन के शॉप नंबर- 11 पर टीम ने इश्तेहार चिपकाया। इसके बाद दिल्ली पुलिस टीम लौट गई है। नगर पुलिस का कहना है कि एनआई एक्ट का मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...