पीटीआई, फरवरी 5 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को जालसाजी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से दर्ज कराई गई दो एफआईआर के आधार पर की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।लाल किला धमाके के बाद सामने आया मामला पुलिस के अनुसार, यह मामला लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सामने आया, जिसके बाद अल फला यूनिवर्सिटी के संचालन से जुड़ी कई कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।हिरासत में पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी पहले ही अपनी ओर से कार्यवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.