नई दिल्ली, जनवरी 13 -- दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय गैंग और संगठित अपराध के खिलाफ बड़े ऐक्शन के रूप में 48 घंटे तक 'ऑपरेशन गैंग बस्ट' चलाकर बड़ा वार किया है। इस दौरान अलग-अलग गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह ऑपरेशन दिल्ली के कई जिलों में एक साथ चलाया गया, जिसका मकसद सक्रिय गैंग मॉड्यूल को खत्म करना, हिंसक अपराधों पर रोक लगाना और गैंग के बीच दुश्मनी को रोकना था।सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने गैंग के सदस्यों और उनके साथियों के पहचाने गए ठिकानों और छिपने की जगहों पर छापेमारी, तलाशी और टारगेटेड ऑपरेशन किए। पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, डकैती और हथियारों से जुड़े अपराधों के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.