दिल्ली, अगस्त 14 -- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थों के तस्कर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 106.25 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 109 करोड़ रुपये आंकी गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस सिलसिले में चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह बड़ी कामयाबी पिछले छह हफ्तों के दौरान खुफिया जानकारियों के आधार पर चलाये गये दो अलग-अलग अभियानों के बाद मिली है।29 जून को भी पड़ा था छापा इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पहला ऑपरेशन 29 जून को चलाया गया था, जिसमें कोटला मुबारकपुर इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8.598 किलोग्राम चरस बरामद की गयी थी। जांच के दौरान पुलिस को इस नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन...