नई दिल्ली, जुलाई 31 -- जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से पुलिस पर अत्यधिक बलप्रयोग का आरोप लगाया जा रहा है। विपक्षी पार्टियां इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमलावर हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में भी उन पर निशाना साधा। इस बीच देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा है कि पुलिस को ऐक्शन लेने के लिए किसी के निर्देश की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि स्थिति के मुताबिक मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी या ड्यूटी पर तैनात अफसर यह फैसला करते हैं। किरण बेदी ने पीटीआई से बात करते हुए सवाल किया कि गृह मंत्री से निर्देश आने का दावा करने वालों के पास क्या कोई सबूत है? क्या किसी अधिकारी ने उन्हें बताया है कि उन्हें निर्देश मिला था? बेदी ने गृहमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों...