दिल्ली पुलिस को कितने प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की उम्मीद, हालात से निपटने को क्या रणनीति
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 7000 प्रदर्शनकारी पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संयम बरतें और स्थिति को पेशेवर तरीके से संभालें। एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रदर्शनकारियों की किसी भी उकसावे वाली हरकत पर प्रतिक्रिया न दें। पूरी कार्रवाई के दौरान शांति बनाए रखें। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की अनधिकृत भीड़ को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को हिरासत में लें और उन्हें तय किए गए डिटेंशन सेंटरों में भेजें। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.