गाजियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ईसापुर गांव में गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- न पसीना, न शरीर पर धूल... दिल्ली पुलिस भर्ती में दूसरे से करवाया फिजिकल टेस्ट ईसापुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में तैनात थे। गुरुवार को वह अपने घर पर आए हुए थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में गए, जब वह रात 10 बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद परिजन जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख हक्के-बक्क...