नई दिल्ली, मई 10 -- Delhi Police News : सरकारी नौकरी में हर कोई ऊंचे पद और प्रमोशन की चाहत रखता है, लेकिन राजधानी दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने इसके उलट एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी चर्चा आज पूरे पुलिस महकमे में हो रही है। एसआई मनीष ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध कर खुद का डिमोशन (Demotion) करवा लिया है। अब वे सब-इंस्पेक्टर का पद छोड़कर वापस कॉन्स्टेबल के रूप में ड्यूटी करेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा कैंटर, तीन की मौके पर ही मौत दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मनीष ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लिखा था, "मुझे सब-इंस्पेक्टर नहीं बनना, मैं कॉन्स्टेबल ही ठीक हूं। कृपया मेरे प्रमोशन को पलट दिया जाए।" पुलिस उपायुक्त ने इस मामले में मनीष के आ...