नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- दिल्ली पुलिस के 8 अधिकारियों को डीआईजी के रैंक पर प्रमोट किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। इनमें 7 ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार, दिल्ली पुलिस के 8 अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रैंक पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में 7 वर्तमान में दिल्ली में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में डीसीपी सेंट्रल निधिन वलसन, डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनिया, डीसीपी नॉर्थवेस्ट भीष्म सिंह, डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन और डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय के डीसीपी ...