दिल्ली, जुलाई 13 -- Delhi Police SI shot himself: दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया।2019 बैच के थे एसआई शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वर्ष 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां सब-इंस्पेक्टर गंभीर हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...