नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइहॉक 3.0 (CyHawk 3.0) के तहत राजधानी दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों में एक साथ 48 घंटे तक व्यापक कार्रवाई के दौरान साढ़े 6 हजार से ज्यादा जालसाज पकड़े हैं। 5 और 6 फरवरी को चले इस इंटेलिजेंस-आधारित स्पेशल ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से 6552 साइबर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमें एक साथ कई स्थानों पर उतारी गईं। यह भी पढ़ें- पैसे लेकर फैला रहे डर, ऐक्शन लेंगे. महिलाओं के लापता होने की खबरों पर बोली पुलिस299 नई एफआईआर दर्ज ऑपरेशन के तहत 2563 साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि 299 नई एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 262 पुराने मामलों को भी जांच में जोड़ा गया। इस ऑपरेशन की एक अहम उपलब्धि यह रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.